फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: संविधान की उपेक्षा व लोकतंत्र की हत्या कर रही केंद्र सरकार

Tue, 25 Jul 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के खमौवा ​में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत करते कांग्रेसी
विज्ञापन
बलरामपुर। केंद्र की मोदी सरकार संविधान की उपेक्षा और लोकतंत्र की हत्या कर रही है। सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते जनता परेशान है। महंगाई डायन जनता को खाये जा रही है। बढ़ती महंगाई व भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के बजाय सरकार अपनी झूठी उपलब्धियां गिनाने में व्यस्त है। लोकतंत्र को जिंदा रखने और संविधान को बचाने के लिए हमें पूरी मजबूती के साथ निकलना होगा।
विज्ञापन

जिले के दौरे पर आए अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी सोमवार को नगर के खमौवा में आयोजित संविधान बचाओ संकल्प सभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ साजिश करके उन्हें सजा दिलाई गई। विपक्षी नेताओं को फर्जी मुकदमों में फंसाकर सजा दिलाना अब आम बात हो गई है।
उन्होंने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों और महंगाई व भ्रष्टाचार से परेशान जनता अब माेदी सरकार से ऊब चुकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 2024 में जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए पूरी शक्ति के साथ एकजुट होकर जनता के बीच जाएं और सरकार की नाकामियों से अवगत कराएं।
विज्ञापन

प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दूबे ने कहा कि मणिपुर में हो रही हिंसा पर प्रधानमंत्री चुप हैं। इससे यह साबित होता है कि भाजपा सरकार की मिलीभगत से ही ऐसी घटनाएं हो रही हैं। कांग्रेस पार्टी इस घटना को लेकर सदन में आवाज उठाएगी। सभा को पूर्व सांसद चंद्रभाल मणि तिवारी, पूर्व विधायक मंगलदेव सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह, महासचिव विनय कुमार मिश्रा, डॉ. पंकज गुप्ता व महिला जिलाध्यक्ष आरिफा उत्साही आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर अवधेश पाल सिंह, डॉ. इश्तियाक, डॉ. खलीलउल्ला, देवेंद्र पांडेय, अमिरका प्रसाद, डॉ. प्रतीक मिश्रा, हेमा तिवारी व अख्तर हुसैन सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें