बकाया बिल जमा न करने पर 292 उपभोक्ताओं का काटा गया कनेक्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। बिजली की चोरी रोकने व बकाया बिल जमा न करने वालों के खिलाफ शनिवार को अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिजली चोरी पाए जाने पर 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। बिजली का बिल जमा न करने वाले 292 बड़े बकाएदारों का कनेक्शन काट दिया गया है। इस दौरान 46 लाख 4 हजार रुपये बकाया बिल की वसूली भी की गई है।
एक्सईएन विद्युत वितरण खंड बलरामपुर बालकृष्ण ने बताया कि शनिवार को जिलेभर में बकाया बिजली वसूली के लिए अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान तीनों तहसीलों में 11 लोग बिजली की चोरी करते हुए पकड़े गए। बिजली विभाग के कर्मियों ने बिजली चोरी करने वाले 11 उपभोक्ताओं के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इसी तरह पांच हजार रुपए से अधिक बकाया वाले उपभोक्ताओं से बिल जमा करने का अनुरोध किया गया। बिजली का बिल जमा न करने पर 292 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया है। अभियान के तहत 46 लाख 4 हजार रुपए बकाया बिल की वसूली भी की गई है।