फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: निर्दल प्रत्याशी के साथ मारपीट के मामले में मुकदमा

Fri, 05 May 2023 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गैसड़ी (बलरामपुर)। निर्दल प्रत्याशी प्रिंस वर्मा के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, भाजपा प्रत्याशी की तहरीर पर अभी जांच की बात कही जा रही है।
विज्ञापन



नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी प्रिंस वर्मा ने आरोप लगाया था कि बुधवार की रात वह चुुनाव का बस्ता देकर वापस आ रहे थे, तभी श्याम जायसवाल के घर के पास चार-पांच गाड़ियों में सवार भाजपा समर्थकों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद गाड़ी से उतार लिया। जान बचाने के लिए वह श्याम जायसवाल के घर में घुस गए। इस पर उनकी पिटाई की गई। पुलिस ने पहुंचकर उनकी जान बचाई।


इस पर पुलिस ने कपिल जायसवाल, अभिषेक जायसवाल, बैजनाथ जायसवाल, अभिनाश शाही, महेश शर्मा समेत अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, भाजपा प्रत्याशी मदन जायसवाल ने बेटे को अगवा कर पिटाई का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। एसओ ओमप्रकाश चौहान का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें