बलरामपुर। नगर कोतवाली में धोखाधड़ी के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। न्यायालय के आदेश पर यह मुकदमा लिखा गया।
थाना कोतवाली उतरौला निवासी आर्यन कौशल ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था कि जन कल्याण संस्थान व फाउंडेशन के अध्यक्ष शिव पूजन गौतम, मैनेजर सेक्रेटरी जनार्दन कुशवाहा व रीजनल कोऑर्डिनेटर एसके गुप्ता ने ब्लॉक में समन्वयक बनवाने के नाम पर आवेदन मांगा था। साथ ही जमानत राशि के रूप में 2500 रुपए ले लिया। कुछ दिन बाद पता चला कि कंपनी ने फर्जी समन्वयक बनाने के नाम पर धनउगाही की है। न्यायालय ने मामले को गंभीर मानते हुए जन कल्याण संस्थान व फांउडेशन के तीनों अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। नगर कोतवाल विमलेश कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना की जा रही है।