फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: दहेज हत्या में पति समेत पांच पर मुकदमा दर्ज

Sat, 18 Nov 2023 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर (गोंडा)। मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के वीरपुर निवासी नवविवाहिता प्रियंका (22) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ दहेज में रिपोर्ट दर्ज की है। थाना श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या निवासी रामबली दास ने शनिवार को कोतवाली मनकापुर में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसने अपनी बेटी प्रियंका की शादी 29 मई 2023 को ग्राम वीरपुर निवासी सूरज कुमार प्रजापति के साथ की थी। आरोप लगाया कि पति सूरज कुमार, सास, देवर मोहित, कल्लू, जेठ तुलाराम दहेज में बाइक, चेन व नकदी की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने मंगलवार को बेटी को मारकर फांसी पर लटका दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें