बलरामपुर। तुलसीपुर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर तुलसी पार्क के सामने बीते शुक्रवार की शाम रास्ता जाम कर आवागमन बाधित करने के आरोप में 35 अज्ञात के खिलाफ नगर कोतवाली में केस दर्ज हुआ है।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर विमलेश कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को तुलसीपार्क निवासी वैभव अग्रवाल को छेड़खानी के मामले में एंटी रोमियो टीम ने पकड़ा था। इससे आक्रोशित वैभव के कारोबारी पिता आलोक अग्रवाल ने 30-35 लोगों के साथ मिलकर शुक्रवार शाम चार बजे विधि विरुद्ध तरीके से सड़क जाम कर आवागमन बाधित कर दिया था। इससे आम लोगों को काफी परेशानी उठाना पड़ी। इस मामले को लेकर चौकी प्रभारी मेवालाल तालाब पुलिस चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।