फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: आमने-सामने भिड़ी कार, नौ घायल

Sat, 06 Jul 2024 02:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जरवा (बलरामपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के जीवडीह चौराहे के पास आमने-सामने कार की टक्कर में नौ लोग घायल हो गए। जरवा से तुलसीपुर की ओर जा रही स्विफ्ट डिजायर कार से बृजेश, राज गुप्ता, सौरभ व विनय निवासी शीतलापुर की तुलसीपुर से जरवा की ओर जा रही ब्रेज़ा कार में सवार अमित कुमार, चंचल, सर्वेश, पंकज और कप्तान की आमने-सामने भिडंत हो गई। घटना में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर में भर्ती कराया गया। अधीक्षक डॉ. सुमंत सिंह चौहान ने बताया कि सभी की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष अखिलेश पांडे ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें