फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पांच नए रूटों पर दौड़ेंगी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। आने वाले दिनों में शक्तिपीठ तुलसीपुर से अयोध्या के बीच सीधी बस सेवा शुरू करने की तैयारी है। अभी तक इस मार्ग पर सीधी बस सेवा नहीं है। ऐसे में परिवहन निगम ने इस मार्ग पर बसों को संचालित करने की योजना का प्रारूप बनाया है। इससे लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

जिले में कुल तीन तहसीलों में नौ ब्लॉक है। यहां के 800 गांवों के लोगों को वैसे तो परिवहन निगम 72 बसों के सहारे आवागमन की सुविधा देने की बात कह रहा है, लेकिन अभी भी कई रूट ऐसे हैं, जहां बसों का संचालन नहीं हो रहा है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
रोडवेज ने अब डग्गामार बसों को अनुबंधित करने की योजना पर काम शुरू किया है। प्रथम चरण में दस बसों को चलाने की योजना है। इन बसों को ग्रामीण इलाकों में संचालित किया जाएगा। इससे करीब तीन हजार लोगों को प्रतिदिन आवागमन में सुविधा मिलेगी। ये बसें 150 किलोमीटर के दायरे में संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन

इन बसों के संचालन से सबसे ज्यादा फायदा नियमित सफर करने वालों को होगा। उन्हें कार्यस्थल पर आने-जाने के लिए समय से बसें मिलेंगी। साथ ही किराए में मनमानी की समस्या से भी निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वीके वर्मा का कहना है कि प्रस्ताव तैयार करके अधिकारियों को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
इन रूटों पर बस चलाने की तैयारी
पचपेड़वा से तुलसीपुर बलरामपुर के रास्ते गोंडा
तुलसीपुर से गोंडा के रास्ते अयोध्या
मथुरा बाजार से बलरामपुर होते हुए गोंडा
बलरामपुर से पयागपुर के रास्ते लखनऊ
बलरामपुर से उतरौला होते हुए मनकापुर के रास्ते अयोध्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें