फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तालाब की जमीन पर बनीं अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर

Mon, 04 Dec 2023 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गौराचौकी (गोंडा)। तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाई गई 10 दुकानों को सोमवार को पुलिस व प्रशासनिक टीम की अगुवाई में बुलडोजर से ढहा दिया गया।
विज्ञापन

मनकापुर के एसडीएम राजीव मोहन सक्सेना ने बताया कि बभनजोत ब्लॉक के ग्राम सभा अलाउद्दीनपुर के गुलरिहवा चौराहे पर एक तालाब है। उसकी जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया था। धीरे-धीरे दुकानों का निर्माण करा लिया। इस संबंध में लगातार शिकायतें मिल रही थीं। उन्होंने बताया कि तहसील से राजस्व और पुलिस की टीम गठित की गई थी। सोमवार को पुलिस की मौजूदगी में तालाब की जमीन पर बनीं दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मो. शाहिद, मो. शकील, अब्दुल हकीम, राधेश्याम, मोहम्मद शफी ने दुकान बनाकर अवैध अतिक्रमण कर रखा था। पूर्व में नोटिस दिया गया था। इसके बाद सोमवार को दुकानें ढहा दी गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें