बलरामपुर में बालापुर करैली गांव में आयोजित बैठक में मौजूद बसपा पदाधिकारी।
- फोटो : बलरामपुर में बालापुर करैली गांव में आयोजित बैठक में मौजूद बसपा पदाधिकारी।
गैसड़ी। विधानसभा क्षेत्र के बालापुर करैली में बुधवार को बहुजन समाज पार्टी के सेक्टर व बूथ पदाधिकारी की बैठक हुई। इस अवसर पर बूथ अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं से पार्टी को सशक्त बनाने का आह्वान किया गया। बैठक में आगामी 15 जनवरी को बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन को जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाने के बारे में चर्चा हुई। मुख्य अतिथि बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि वर्तमान समय में दलित समाज के ऊपर अत्याचार हो रहा है। पार्टी को सशक्त बनाएं ताकि 2027 में बसपा पूर्ण बहुमत से सरकार बना सके। इस अवसर पर मंडल प्रभारी इरफान अहमद खान, शंभू गौतम, पूर्व विधायक अलाउद्दीन खां, लाल चंद्र, मेहताब, रामफेर, रामनिवास, रमाकांत, इकबाल अहमद, डीपी भारती, मुन्नालाल आदि ने विचार रखे।