फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: उंगली पर गोवर्धन उठा कर इंद्र का अहंकार तोड़ा

Mon, 13 Apr 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-10- सादुल्लाहनगर बाजार में श्रीमद्भागवत कथा का वर्णन करते प्रवाचक पंडित ओम नारायण मिश्र। स
विज्ञापन
सादुल्लाहनगर। स्थानीय बाजार में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला का दिव्य एवं भावपूर्ण वर्णन हुआ। कहा कि भगवान कृष्ण अपनी उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठा कर इंद्र के अहंकार को तोड़ा। इस प्रसंग को सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। प्रवाचक ओम नारायण मिश्र ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के अहंकार को समाप्त करने के लिए ब्रजवासियों को गोवर्धन पर्वत की पूजा करने का संदेश दिया। इंद्र के प्रकोप से ब्रज को बचाने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने सात दिनों तक अपनी कनिष्ठा उंगली पर गोवर्धन पर्वत धारण कर समस्त ब्रजवासियों की रक्षा की। आचार्य अंकित शुक्ला, बालव्यास शुभम शास्त्री की विशेष उपस्थिति रही। काशी-वाराणसी से आए सत्यम मंचल, तबला वादक दिलीप शर्मा एवं पैड वादक अंकित शर्मा ने भजन प्रस्तुत कर माहौल भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर मुख्य यजमान गंगाराम गुप्ता व उनकी धर्मपत्नी तारा देवी, अनुज गुप्ता, रामलौटन गुप्त, घनश्याम गुप्त, बजरंगी गुप्त सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें