बलरामपुर। संयुक्त जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से एक रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार 28 जनवरी को सुबह नौ बजे होगा। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक राजकुमार वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के साथ ही पुलिस लाइन में भी स्वैच्छिक रक्तदान की व्यवस्था की गई है। कोई भी व्यक्ति महादानी बनने के लिए शिविर में आकर रक्तदान कर सकता है।
डॉ. वर्मा ने बताया कि रक्तदान करने से शरीर में मौजूद हानिकारक आयरन बाहर निकलता है। दिल से जुड़ी बीमारियों की संभावना भी कम हो जाती है। लीवर के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य के लिए रक्तदान काफी फायदेमंद होता है। बताया कि रक्तदान के इच्छुक लोग अपनी जांच सुबह नौ बजे से ब्लड बैंक में आकर करा सकते हैं।