गोंडा। शहर के बहराइच रोड पर स्थित मिश्रौलिया समपार फाटक पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर गर्डर बिछाए जाने का कार्य बुधवार को नहीं हो सका। रेलवे बोर्ड से ब्लॉक न दिए जाने के कारण निर्माण कार्य न हो पाने से निर्माण व ब्रिज विभाग के अधिकारी व कर्मचारी दिन भर अनुमति मिलने का इंतजार ही करते रहे।
शहर के बहराइच रोड मारुति चौराहा के पास स्थित रेलवे स्पेशल गेट संख्या 262 पर बन रहे उपरिगामी पुल के कुछ हिस्से में रेलवे को कार्य कराना है। बुधवार की भोर में ही गर्डर बिछाए जाने का योजना थी। लेकिन रेलवे बोर्ड की तरफ से तकनीकी कारण से पावर ब्लॉक न दिए जाने के कारण गर्डर बिछाने की कार्रवाई नहीं हो सकी। पूर्वोत्तर रेलवे के निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शिवशरण राम ने बताया कि ब्लॉक न मिलने के कारण कार्य प्रारंभ नहीं किया जा सका। उन्होंने बताया कि अब यह कार्य एक दिसंबर को किया जाएगा। संवाद