फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: भाजयुमो ने निकाली बाइक रैली, सरकार की गिनाईं उपलब्धियां

Sat, 17 Jun 2023 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उतरौला विधायक ने रेहरा बाजार में हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को किया रवाना
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
रेहरा बाजार (बलरामपुर)। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ से शनिवार को बाइक रैली निकाली गई। उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रेहरा बाजार से बाइक रैली को रवाना किया। रैली के माध्यम ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने आमजन को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं तथा उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।
रैली को रवाना करने से पूर्व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र पर कार्य करते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के सभी को समान रूप से दे रही है। कार्यकर्ताओं से अपील किया कि मिशन 2024 फतह करने के लिए गांव-गांव जाकर आमजन को प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, जनधन योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, जननी सुरक्षा योजना, सौभाग्य योजना, उज्ज्वला योजना एवं अटल पेंश योजना आदि के बारे में जानकारी दें। ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह चौहान व भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष महेंद्र पांडेय ने कहा कि भाजपा ने हमेशा युवा कार्यकर्ताओं को महत्व दिया है। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर एक बार फिर युवाओं को जिम्मेदारी दी गई है। युवा कार्यकर्ता मिशन 2024 की सफलता के लिए पार्टी की नीतियों तथा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक रैली रेहरा बाजार से शुरू होकर अधीनपुर, अचलपुर रूप, जुवारा, घोघरा, बूधीपुर, नयानगर, सरायखास, छितलूपुर, दतलूपुर व विशंभरपुर होते हुए सादुल्लाहनगर पहुंचकर समाप्त हुआ। भाजयुमो जिलाध्यक्ष संदीप वर्मा ने बताया कि बाइक रैली आगे भी जारी रहेगी। इस अवसर पर संतमणि तिवारी, अभिजीत सिंह, शत्रुहन मिश्रा, अनिल चौबे, भीमसेन, आलोक सिंह व पृथ्वी वर्मा सहित तमाम भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें