फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बिहार में भाजपा का मुख्यमंत्री बनने से कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Wed, 15 Apr 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-33-बलरामपुर के भाजपा कार्यालय पर मिठाई ​खिलाकर खुशी जताते भाजपाई।-स्रोत : भाजपा
विज्ञापन
बलरामपुर। बिहार में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री बनने से भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। भाजपा कार्यालय अटल भवन में जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस ऐतिहासिक पल को लेकर खुशी जताई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह भाजपा के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। बिहार में भाजपा के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण से संगठन और कार्यकर्ताओं का मनोबल मजबूत हुआ है। इसको लेकर कार्यालय में खुशी का माहौल रहा। भारत माता की जय व वंदे मातरम के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, जिला महामंत्री बिंदू विश्वकर्मा, वंदना पासवान, डीपी सिंह बैस, ललिता तिवारी, साधना पांडेय, संदीप उपाध्याय और अभिषेक सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें