फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने मिशन शक्ति से महिलाओं को बनाया मजबूत: अंजू चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। भाजपा की सरकारों ने मिशन शक्ति के माध्यम से महिलाओं को मजबूत व स्वावलंबी बनाया है। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना व मातृत्व योजना आदि चलाकर महिलाओं का सशक्तिकरण किया जा रहा है। भाजपा शासनकाल में महिलाओं के सम्मान वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

यह बातें सोमवार को तुलसीपुर में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करती हुई राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी ने कही। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में महिलाएं बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं।
भाजपा सरकार में महिलाओं के लिए अभूतपूर्व कार्य किए गए हैं। आगामी विधान सभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित कराने के लिए महिलाएं बढ़ चढ़कर आगे आएं। क्षेत्रीय महामंत्री महिला मोर्चा वंदना गुप्ता ने कहा कि महिला मोर्चा की सदस्य गांव-गांव घूमकर केन्द्र व प्रदेश सरकार की तरफ से महिलाओं की कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दें।
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता तिवारी ने सम्मेलन में आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। सम्मेलन को राज्यमंत्री पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, गैसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष मंजू तिवारी, झूमा सिंह व स्वर्णलता श्रीवास्तव आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर नंदिनी शुक्ला, प्रभा शुक्ला, उर्मिला, रीता शर्मा, श्वेता, यशोदा, रेखा चौहान व सावित्री जायसवाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें