फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: जुटे भाजपाई और सुनी पीएम के मन की बात

Sun, 26 Feb 2023 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के उतरौला स्थित भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री के मन की बात सुनते विधायक राम प्रताप व
विज्ञापन
बलरामपुर। भाजपा के सभी मंडल कार्यालयों व बूथों पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे मनोयोग से प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी। पार्टी के जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री की बातों को आम जनमानस के लिए प्रेरणादायी बताते हुए कार्यकर्ताओं से इसे जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।
विज्ञापन

उतरौला भाजपा कार्यालय में विधायक राम प्रताप वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति कर रहा है। प्रधानमंत्री को देश के गांव गरीब, किसान व मध्यम वर्ग के साथ ही युवाओें तथा व्यापारियों के हितों की चिंता है। इस मौके पर सुधीर श्रीवास्तव, महेंद्र प्रताप सिंह, सुरेंद्र श्रीवास्तव, सोनू, देवानंद गुप्ता, कपिल गुप्ता, रमेश निषाद, रोहित राज आदि मौजूद रहे।
तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह के नेतृत्व में भाजपाइयों ने जयनगरा के ग्राम सचिवालय में प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी। विधायक ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ग्राम पंचायतों के विकास के लिए पर्याप्त धन दे रही है। प्रधानमंत्री का प्रमुख उद्देश्य है कि शहरों की तरह गांवों का सर्वांगीण विकास हो। इस अवसर पर हुकुम सिंह, रमेश वर्मा, उपेंद्र वर्मा, रामखेलावन, नंदकुमार प्रधान, मनीष सिंह, गोपीनाथ जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें