बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 20 फरवरी रविवार को जिले की पचपेड़वा बाजार में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि पचपेड़वा के लोकमान्य तिलक इंटर कालेज मैदान में जेपी नड्डा दोपहर 1.40 मिनट पर पहुंचेंगे, और पार्टी प्रत्याशी शैलेश कुमार सिंह शैलू के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। संवाद