फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: धूमधाम से मनाया भगवान महावीर का जन्मोत्सव

Tue, 04 Apr 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मेजर चौराहा स्थित जैन भवन में सोमवार को भगवान महावीर का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान गीत और भजन के माध्यम से भगवान महावीर के संदेशों का बखान किया गया।
विज्ञापन


भगवान महावीर के चित्र पर जैन धर्मावलंबियों ने पुष्पार्चन कर जन्मोत्सव का शुभारंभ किया। ताराचंद्र जैन ने भगवान महावीर के जीवनवृत्त पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर रहे। उन्होंने जियो और जीने दो का संदेश दिया। भगवान महावीर के जन्मोत्सव पर महिलाओं ने गीत और भजन सुनाकर सभी को भक्ति के सागर में डुबो दिया। इस अवसर पर प्रेम जैन, राजेंद्र जैन, तरुण जैन व अक्षय जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें