फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बेकाबू वाहन की टक्कर से बाइक सवार सफाईकर्मी की मौत

Sat, 15 Jul 2023 04:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं लगाए था हेलमेट, सिर में गंभीर चोट लगने से गई जान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उतरौला (बलरामपुर)। ड्यूटी करके बाइक से घर जा रहे सफाईकर्मी को ग्राम अलीगजवा के पास अज्ञात वाहन ने ठक्कर मार दी। घटना में सफाईकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने सफाईकर्मी को सीएचसी उतरौला पहुंचाया, जहां परीक्षण के बाद डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
प्रभारी निरीक्षक उतरौला संजय दूबे ने बताया कि थाना गैंड़ास बुजुर्ग के ग्राम सिसहना निवासी रामतेज (38) उतरौला ब्लॉक के ग्राम पंचायत बड़हरा भिठौरा में सफाईकर्मी के पद पर तैनात थे। शनिवार को उनकी ड्यूटी ग्राम पंचायत जाफराबाद में लगी थी। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत सफाई अभियान की ड्यूटी करके शाम लगभग 6:00 बजे वह अपनी बाइक से घर जा रहे थे। उतरौला-बस्ती मार्ग पर ग्राम अलीगजवा के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी। रामतेज हेलमेट नहीं लगाए थे। घटना में रामतेज के सिर में गंभीर चोट लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से रामतेज को सीएचसी उतरौला पहुंचाया, जहां परीक्षण के बाद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में गैड़ास बुजुर्ग के प्रभारी गौरव सिंह तोमर ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। उतरौला कोतवाली की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें