फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: गड्ढे में गिरने से बाइक सवार की मौत, तीन घायल

Sun, 26 Mar 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। देवीपाटन मेले से घर लौट रहे युवकों की बाइक शनिवार रात गड्ढे में गिर गई। घटना में बाइक सवार एक युवक की अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई। तीन अन्य घायलों का इलाज सीएचसी तुलसीपुर में चल रहा है।
विज्ञापन

शनिवार की देर रात तुलसीपुर देवीपाटन मेले से गैड़ासबुजुर्ग थाना क्षेत्र के ग्राम नंदौरी निवासी सूरज यादव, आशीष यादव, समर चतुर्वेदी व पुरैना बुलंद निवासी विकास यादव तीन बाइकों से घर लौट रहे थे। रास्ते में तुलसीपुर-गौरा चौराहा मार्ग पर भुसैलवा मोड़ पर तेज गति होने के कारण बाइक सवार गड्ढे में गिर गए। गड्ढे में गिरने के कारण चारों युवक घायल हो गए। भुसैलवा गांव के ग्राम प्रधान राकेश सोनकर एंबुलेंस बुलाकर सभी घायल युवकों को इलाज के लिए सीएचसी तुलसीपुर पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचने पर सूरज यादव (22) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तीन अन्य घायल युवकों का इलाज सीएचसी तुलसीपुर में चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक गौरा चौराहा विनय कुमार यादव ने बताया कि तुलसीपुर थाने की पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में किसी ने भी कोई तहरीर नहीं दी है। चार बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें