फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सड़क किनारे झाड़ी में गिरी बाइक, चालक की मौत, एक घायल

Fri, 27 Dec 2024 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। सड़क के किनारे झाड़ी में एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में चालक की मौत हो गई और पीछे युवक घायल हो गया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि बुधवार को मथुराडीह निवासी शोभाराम (28) अपनी बाइक से अनंतराम (30) के साथ भदवार गांव के मांगलिक कार्यक्रम में नृत्य देखने जा रहे थे। रास्ते में गिरगिटही जलाशय के पास बाइक अनियंत्रित होकर झाड़ी में गिर गई। हादसे में शोभाराम की मौत हो गई और अनंतराम घायल हो गए। अनंतराम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरा में भर्ती कराया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें