बलरामपुर। तहसील परिसर में मंगलवार को अचानक एक बाइक में आग लग गई। जिससे वहां पर अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह से आग पर काबू पाया जा सका।
सिविल लाइन निवासी शिवम मंगलवार को बाइक से तहसील आए थे। एसडीएम कार्यालय के सामने बाइक खड़ी कर वह फोन पर बात करने लगे। तभी बाइक से अचानक धुंआ निकलने लगा। जबतक कोई कुछ समझ पाता तब तक बाइक जलने लगी। मौजूद लोगों ने पानी व बालू के सहारे आग पर काबू पाया। इससे तहसील परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। एसडीएम राजेंद्र बहादुर ने बताया कि आग के घटना की जांच की जा रही है।