फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली महोत्सव के जरिए लोगों को किया गया जागरूक

विज्ञापन
फोटो-15-बलरामपुर के देवीपाटन में बिजली महोत्सव के तहत नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करते बच्चे।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत लोगों को आगामी दिनों में बेहतर बिजली मिलने के प्रति जागरूक किया गया। आरईसी संस्था ने पावर कॉरपोरेशन अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर लोगों को बिजली व्यवस्था के सुधार में केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही नीतियों से अवगत कराया।
विज्ञापन

सदर विकासखंड के गोंदीपुर ग्राम पंचायत भवन में बुधवार को बिजली महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक ने किया। उन्होंने लोगों को बेहतर बिजली देने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि सौभाग्य योजना के तहत मुफ्त कनेक्शन देकर गरीबों के घर रोशन किए जा रहे हैं। गुरुवार को देवीपाटन में बिजली महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल ने कहा कि सरकार जर्जर ट्रांसफार्मर, पुराने खंभे और जर्जर तार बदलकर लोगों को निर्बाध रूप से बिजली देने का प्रयास कर रही है।
आने वाले समय में देश व प्रदेश की बिजली व्यवस्था और बेहतर की जाएगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधीक्षण अभियंता ललित कुमार ने कहा कि वर्ष 2014 में बिजली उत्पादन क्षमता करीब ढाई लाख मेगावाट थी। केंद्र व प्रदेश सरकार के प्रयास से आठ साल में ये क्षमता बढ़कर चार लाख मेगावाट हो गई है। दोनों जगह गुरुकुल एकेडमी महेशभारी बलरामपुर के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करके लोगों को बिजली के संबंध में जागरूक किया। इस अवसर पर संस्था के नोडल अधिकारी आरके सोनकर, परियोजना अभियंता चैतन्य मोहन व संदीप पांडेय आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें