फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव 23 नवंबर को

Wed, 25 Oct 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उतरौला (बलरामपुर)। बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की तिथियां घोषित कर दी गई है। 15 व 16 नवंबर को नामांकन तथा 23 नवंबर को मतदान होगा। 23 नवंबर को ही मतों की गणना के बाद परिणाम की घोषणा होगी। यह जानकारी मुख्य चुनाव आयुक्त अनीसुल हसन रिजवी ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का प्रकाश 26 अक्तूबर को होगा। मतदाता सूची पर आपत्ति 27 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जा सकता है। मतदाता सूची पर आई आपत्तियों का निस्तारण 28 अक्तूबर को किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाश 6 नवंबर को होगा। नामांकन प्रपत्रों की बिक्री 8 व 9 नवंबर को होगा। नामांकन 15 व 16 नवंबर को होगा। नामांकन पत्रों की जांच व वापसी 17 नवंबर को होगी। प्राक्सी मतदान व दक्षता भाषण 21 नवंबर को होगा। 23 नवंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान तथा उसी दिन तीन बजे से मतगणना बाद परिणाम की घोषणा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें