बलरामपुर। नायब तहसीलदार सदर डॉ. अनुपम शुक्ल, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक बहोरन सिंह व पालिका की टीम ने शुक्रवार को सराय फाटक के पास अनिल कुमार की दुकान से दो क्विंटल 29 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथीन जब्त की। इसके अलावा रोडवेज मोड़ के पास टैक्सी पर लदी एक क्विंटल 24 किलो प्रतिबंधित पॉलीथीन को भी पकड़ा गया। संबंधित पर 30 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है।