फोटो-20-बलरामपुर के एमएलके पीजी कालेज के पास कुलपति का पुतला फूंकते एबीवीपी कार्यकर्ता।-संवाद
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को गलत मूल्यांकन के खिलाफ आक्रोश जताते हुए एमएलके महाविद्यालय के सामने सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला फूंका।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक सिंह ने आक्रोश जताते हुए कहाकि राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू होने के बाद से ही छात्र सिद्धार्थ विश्व विद्यालय की मूल्यांकन पद्धति से परेशान है। विश्वविद्यालय प्रशासन से पूछे जाने पर इसका कोई स्पष्ट उत्तर नहीं मिलता है। विरोध करने पर विश्वविद्यालय प्रशासन नियम बदल देता है।
शिकायत निस्तारण के लिए विश्वविद्यालय द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत का कोई जवाब नहीं मिलता है। पुतला फूंकते समय विद्यार्थियों ने कुलपति के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान संयोजक जय शंकर मिश्र, कुशाग्र सिंह, अभिनव, शिवम, प्रवीण, प्रिंस व हरिकृष्ण सहित एबीवीपी के तमात कार्यकर्ता मौजूद रहे।