फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदियों व पवित्र सरोवरों में हुआ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन

विज्ञापन
फोटो-7-बलरामपुर में राप्ती नदी के सिसई घाट पर मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन करते श्रद्घालु।-सं? - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। नौ दिन तक शारदीय नवरात्रि के दौरान पूजा पंडालों में स्थापित की गई दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन बुधवार को हर्षोल्लास संपन्न हो गया। भारी बारिश के बावजूद विसर्जन शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़। विसर्जन के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गए थे।
विज्ञापन

नगर के वीर विनय चौराहे पर केन्द्रीय दुर्गा पूजा समन्वय समिति के कार्यक्रम में नगर की सभी मूर्तियां एकत्र हुई। यहां से सदर विधायक पल्टूराम, डीएम डॉ. महेंद्र कुमार, एसपी राजेश कुमार सक्सेना, गेल्हापुर के महंत बृजानंद जी महराज व राज कुमार श्रीवास्तव आदि ने विसर्जन शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा में श्रद्धालु अबीर गुलाल उड़ाते हुए मां अंबे के गीतों पर थिरकते नजर आए। शोभायात्रा नगर के परंपरागत मार्गो से होती हुई राप्ती नदी के सिसई घाट पहुंची। इसके बाद लोगों ने श्रद्धा के साथ राप्ती नदी में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन किया। तुलसीपुर नगर व आसपास के गांवों की प्रतिमाएं देवीपाटन के पास स्थित सिरिया नालें में विसर्जित की गईं।
उतरौला क्षेत्र में पिपरा घाट व सिंगारजोत घाट पर एवं पचपेड़वा क्षेत्र की प्रतिमाएं बूढ़ी राप्ती, भांभर नाला व शंकरपुर के सरोवर में विसर्जित की गई। शोभायात्रा मार्ग पर नगर पालिका अध्यक्ष किताबुन्निशा की तरफ से श्रद्धालुओं के लिए मिष्ठान व पेयजल की व्यवस्था की गई। इसी तरह पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष इशरत जमाल के पुत्र इकबाल जावेद, समर जावेद व शहजर की तरफ से श्रद्धालुओं के लिए मिष्ठान व जलपान की व्यवस्था की गई। बारिश के चलते ललिया थाना क्षेत्र में गुरुवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

इधर डीएम डॉ. महेंद्र कुमार, एसपी राजेश कुमार सक्सेना, एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव व सीओ सिटी दरवेश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने बारिश में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन देररात तक करवाते रहे। भारी बारिश के बीच पुलिस के इस कार्यों की नगरवासियों ने प्रशंसा की।
शिष्यों व संतों ने महंत से लिया आशीर्वाद
देवीपाटन शक्तिपीठ तुलसीपुर में बुधवार को नाथ संप्रदाय की परंपरा के अनुसार दशहरा मनाया गया। पीठ के महंथ मिथलेश नाथ योगी को उनके शिष्यों व संतों ने तिलक लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, पूर्व सांसद दद्दन मिश्र, सदर विधायक पल्टूराम, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह विक्की, विष्णुदेव गुप्ता, अरूण देव आर्य, सुखदेव चौरसिया, अनिल लाट व राम प्रसाद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें