देहात (बलरामपुर)। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शंकरपुर में गुरुवार शाम बाढ़ के पानी में मछली पकड़ते समय रामजी (18) गोंसाई पहाड़ी नाले में बह गया था। साथियों के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की मगर सफलता नहीं मिली। इस पर 11 एनडीआरएफ टीम के कमांडर दीपक कुमार कमलिया को सूचना दी गई।
कुछ देर बाद एनडीआरएफ की टीम शंकरपुर पहुंच गई। कमांडर ने बताया कि शुक्रवार सुबह रामजी का शव मिल गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। (संवाद)