बलरामपुर के पुलिस लाइन में बृहस्पतिवार को प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित।-सं
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। बहदुरापुर स्थित पुलिस लाइन में चल रहा पीआरवी-112 कर्मियों का फ्रेशर प्रशिक्षण बृहस्पतिवार को समाप्त हो गया। प्रशिक्षण के बाद हुई परीक्षा में प्रशिक्षु विशाल भारती ने प्रथम, अमित कुमार, अखिलेश व शुभम कुमार ने संयुक्त रूप से द्वितीय और पूजा देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यातायात क्षेत्राधिकारी ज्योति श्री ने सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
फ्रेशर प्रशिक्षण में प्रशिक्षक राजमणि शुक्ल, राहुल शुक्ल व अनूप चौबे ने पीआरवी प्रशिक्षुओं को एमडीटी संचालन, अग्नि सुरक्षा, सॉफ्ट स्किल, रिस्पांस टाइम, आपदा प्रबंधन, एससीएसटी एक्ट, प्राथमिक उपचार, यातायात नियम व हथियारों के रख-रखाव की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही महिला संबंधी शिकायत मिलने पर एसओपी के अनुसार कार्य करने की सलाह दी। प्रशिक्षुओं को सामान्य जन व पीड़ितों को तुरंत सहायता देने का तरीका भी सिखाया किया गया।