फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पुलिस अलर्ट, नेपाल सीमा पर बढ़ाई चौकसी

Tue, 15 Oct 2024 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
-बलरामपुर में पुलिसकर्मियों के साथ फ्लैग मार्च करते एसपी विकास कुमार।-स्रोत: विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। बहराइच की घटना को लेकर शहर से लेकर उतरौला, तुलसीपुर, सादुल्लाहनगर, पचपेड़वा सहित अन्य मिश्रित आबादी वाले इलाकों में विशेष चौकसी बरती जा रही है। नेपाल सीमा पर भी चौकसी बढ़ाई गई है। एएसपी योगेश कुमार व एसओ गौरा सतेंद्र वर्मा को बहराइच भेजा गया है। बहराइच विवाद के बाद पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। उन इलाकों में विशेष फोकस किया जा रहा है, जहां पर मिश्रित आबादी वाले इलाके हैं। नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल के साथ ही स्थानीय पुलिस को अलग से सतर्क मोड पर रखा गया है। चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। एसपी विकास कुमार, एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने सोमवार की शाम शहर व गैसड़ी में पुलिस बल के साथ भ्रमण करके लोगों से संवाद किया। साथ ही पुलिस कर्मियों को सतर्कता बरतने को कहा है। पुलिस ने सोशल मीडिया की निगरानी भी बढ़ाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें