फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथ का उत्साह, खूब दिया उपहार

विज्ञापन
फोटो-14-बलरामपुर के आनंदभवन मंदिर में गुरुवार को करवा चौथ व्रत की पूजा अर्चना करती सुहागिनें।-संव? - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। सात दिनों से बाढ़ से त्रस्त जिले में करवा चौथ का उत्साह लोगों के सिर चढ़कर बोला। सुहागिनों ने निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी उम्र के लिए पूजा अर्चना की। पतियों ने भी सामर्थ्य के अनुसार पत्नियों के लिए खूब उपहार खरीदे। देर शाम चंद्र दर्शन कर सुहागिनों ने व्रत का परायण किया।
विज्ञापन

करवा चौथ को लेकर यह आशंका जताई जा रही थी कि लोग जैसे-तैसे त्योहार निपटा देंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। दो दिनों में करवा चौथ को लेकर बाजार में भारी भीड़ दिखी। बलरामपुर नगर के ज्वैलरी विक्रेता विशाल गुप्ता ने बताया कि इस साल भी पतियों ने करवा चौथ पर पत्नी को गिफ्ट देने के लिए तरह-तरह के गहनों की खरीदारी की। गुरुवार शाम ब्यूटी पार्लर से सज कर निर्जला व्रत रहने वाली सुहागिनें घर पहुंची। घर पर विधि विधान से गौरी गणेश की पूजा की।
उन्होंने चंद्र और पति दर्शन कर अर्घ्य दिया। दर्शन पूजन के उपरांत पत्नियों ने पति के हाथ से जल ग्रहण कर व्रत का परायण किया। आनंद भवन मंदिर में गुरुवार शाम सुहागिनें इकट्ठा हुई और विधि विधान से करवा चौथ के व्रत की पूजा की। ग्रामीण महिलाओं ने भी परंपरागत तरीके से निर्जला व्रत रहकर जीवनसाथी के लिए लंबी उम्र की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें