फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ महेंद्र कुमार बने बलरामपुर के नये डीएम

विज्ञापन
फ़ोटो-20-डॉ महेंद्र कुमार बलरामपुर के नए जिलाधिकारी - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। शासन ने डेढ़ साल बाद डीएम श्रुति का बलरामपुर जिले से स्थानांतरण कर दिया है। कानपुर के सीडीओ डॉ. महेंद्र कुमार को बलरामपुर के डीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों का स्थानांतरण 31 जुलाई के अपराह्न से प्रभावी होंगे।
विज्ञापन

डीएम श्रुति को शासन ने 3 जनवरी 2021 को बलरामपुर जिले के डीएम का दायित्व सौंपा था। डीएम पद पर रहते हुए बलरामपुर जिले के विकास में अपना योगदान दिया। इन्हीं के कार्यकाल में 50 लाख या इससे ऊपर की चार परियोजनाएं विभाग को हैंडओवर कराई गई। साथ ही 50 लाख या इससे ऊपर लागत वाली 88 परियोजनाओं के प्रगति की हर माह समीक्षा कर उसके प्रगति में योगदान दिया। इन्हीं के कार्यकाल में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शांतिपूूर्ण व निष्पक्ष ढंग से कराया गया। विधानसभा सीटों के चुनाव भी इन्हीं के कार्यकाल में हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें