बलरामपुर। साइबर थाने की पुलिस ने साइबर फ्राॅड के जरिए बैंक खाते से निकाले गए 50 हजार रुपये वापस कराए। नोडल अधिकारी एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने बताया कि नगर के सिविल लाइन पीपल तिराहा निवासी शिवम सिंह ने विगत 29 मार्च को शिकायत दर्ज कराई थी कि जालसाजों द्वारा फर्जी पुलिसकर्मी बनकर बेटे को गिरफ्तार करने की बात बताकर पैसे की मांग की। यूपीआई के जरिए बैंक खाते से 50 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए थे। शिकायत पर साइबर क्राइम थाना बलरामपुर की टीम ने तत्काल आवश्यक कार्रवाई की। टीम ने शिकायतकर्ता की धनराशि विभिन्न बैंक खातों से बरामद कराते हुए शिकायतकर्ता के बैंक खाते में वापस करा दिया।