हरैया सतघरवा। ग्राम पंचायत परसपुर कमदा के पीसीसी मैदान में बृहस्पतिवार को क्रिकेट क्लब बलरामपुर व तुलसीपुर के बीच मैच खेला गया। इसमें बलरामपुर की टीम 53 रन से विजयी रही। बलरामपुर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में आठ विकेट खोकर 144 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी तुलसीपुर की टीम पांच विकेट खोकर मात्र 92 रन ही बना सकी। बलरामपुर के करन को 54 रन बनाने पर मैन ऑफ द मैच दिया गया। मुख्य अतिथि रवि कृष्ण प्रताप सिंह ने मैच का उद्घाटन किया। कमेंट्री ध्रुव मिश्र ने की। अंपायर की भूमिका बलराम यादव व रामकुमार गुप्त ने निभाई। इस अवसर पर सलमान खान, दुर्गेश यादव,अजय प्रकाश त्रिपाठी, देवी प्रसाद गुप्त, सत्यदेव यादव, अमरेश आर्य, मो असलम खान आदि मौजूद रहे। (संवाद)