फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: कटान की डर से सहमे गिरगिटही व लखाही गांव के लोग

Tue, 13 Jun 2023 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के लखाही गांव के पास पहाड़ी नाले की जद में आया खेत।
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। क्षेत्र में पहाड़ी नाले की बाढ़ से होने वाली कटान के चलते सैकड़ों बीघा खेत नदी में समा चुका है। प्रशासन की तरफ से कोई ठोस कार्ययोजना न बनाए जाने के कारण इस साल भी गिरगिटही व लखाही गांव में प्राथमिक विद्यालय सहित सैकड़ों बीघा खेत कटान की जद में है। प्रशासन के ढुलमुल रवैये से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

हरैया सतघरवा विकास खंड के गिरगिटही व लखाही गांव धोबिनिया पहाड़ी नाले के किनारे बसा है। बाढ़ आने पर दोनों गावों के सैकड़ों लोगों की खेती तबाह हो जाती है। साथ ही सौ बीघा खेत कटकर नाले में समाहित हो जाता है। अबतक करीब 500 बीघा जमीन नाले में समाहित हो चुका है। गांव व खेत को कटान से बचाने के लिए ग्रामीण लगातार प्रशासन से मांग करते आ रहे हैं लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। नाला गांव के किनारे स्थित प्राथमिक विद्यालय तक पहुंच चुका है। यदि कटान रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो इस साल की बरसता में कई बीघा खेत के साथ विद्यालय भी नाले में समाहित हो जाएगा।
ग्रामवासी पुजारी प्रसाद, ननके, रामअधार, निरंकार, महबूब, आंधी, राधेश्याम, रमजान, छोटकऊ, हनीफ, मुनीजर, भवानी प्रसाद, साधूशरण, केशव राम व समर बहादुर सिंह आदि का कहना है कि बारिश का मौसम आने वाला है। कटान की आशंका को लेकर एक बार फिर हम लोग सहमे हुए हैं। हर साल कई बीघा खेत नाले में चला जाता है। कटान रोकने के लिए कई बार हम लोग प्रदर्शन भी कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एडीएम प्रदीप कुमार ने बताया कि नदी व नालों की कटान रोकने के लिए बाढ़ खंड को प्रभावी कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें