फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बाल लीला सुनकर लोग भाव विभोर

Fri, 17 Mar 2023 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
प्रवचन सुनते लोग।
विज्ञापन
बलरामपुर। बिजलीपुर मंदिर प्रांगण में चल रही श्रीराम कथा में बृहस्पतिवार को कथा वाचक भीष्म पितामह जी महाराज ने प्रभु श्रीराम की बाललीला का सुंदर चित्रण किया। कहा कि जब श्रीराम ने दशरथ नंदन के रूप में जन्म लिया तो अयोध्या के जन-जन में नित नूतन उत्साह छा गया। अयोध्यापुरी में नित नूतन महोत्सव होने लगे।
विज्ञापन

कहा कि एक दिन शंकर जी कागभुशुंडि को बालक बनाकर और स्वयं त्रिकालदर्शी वृद्ध ज्योतिषी का वेष धारणकर शिशुओं का फलादेश बताने के बहाने अयोध्या में प्रवेश कर गए।

माता कौशल्या ने जैसे ही शिशु श्रीराम को ज्योतिषी की गोद में बिठाया तो शंकरजी का रोम-रोम पुलकित हो उठा। श्रीराम कथा सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो गए। इस अवसर पर छोटेलाल शुक्ल, प्रेम चंद्र मिश्र, पवन, रीशू, आशीष भारती, देवीदीन, राकेश व संजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें