फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बालक में बहराइच व बालिका में श्रावस्ती ने मारी बाजी

Fri, 27 Oct 2023 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। अएमपीपी इंटर कॉलेज में शुक्रवार को मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में बहराइच व बालिका वर्ग में श्रावस्ती की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन

मंडलीय प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य ने करते हुए खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता शुरू कराई। प्रतियोगिता में गोंडा, बहराइच, बलरामपुर एवं श्रावस्ती जनपद के माध्यमिक विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया।
कबड्डी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में बहराइच की टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनी। इसी तरह बालिका वर्ग में श्रावस्ती की टीम ने पहला स्थान हासिल कर बाजी मार ली। इस अवसर पर संयोजक जिला विद्यालय निरीक्षक गोविंद राम, सह संयोजक एमपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राकेश प्रताप सिंह व जिला खेल सचिव मोहम्मद सुहेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें