फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन व शतरंज के चैंपियन सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय घूघुलपुर में चल रही संकुल स्तरीय बैडमिंटन व शतरंज प्रतियोगिता का समापन शनिवार को पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। इसमें विजयी प्रतिभागियों को अब जवाहर नवोदय विद्यालय महराजगंज व जीबीनगर में छह व सात सितंबर को आयोजित रीजनल प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

दो दिवसीय संकुल स्तरीय बैडमिंटन व शतरंज प्रतियोगिता में 12 जवाहर नवोदय विद्यालयों के 288 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। अंडर-19 बैडमिंटन प्रतियोगिता बालिका वर्ग में सुप्रेमा सिद्धार्थ, अहलादिता, सृष्टि व पंखुड़ी तथा बालक वर्ग में वैभव, विकास, आमेर विक्रम व मुकुंद ने जीत हासिल की।
अंडर-17 बालिका वर्ग में अहलाद परवीन, अनमोल शरीफ, अनविशा सिंह व अनामिका शर्मा तथा बालक वर्ग में विशेक कुमार, अमन राज, अंकुर व लक्ष्य जादौन ने बाजी मारी।
विज्ञापन

अंडर-14 बालिका वर्ग शतरंज प्रतियोगिता में वंदना शुक्ला, श्रेयांशी मिश्रा, तान्या सिंह व ऋचा राना तथा बालक वर्ग में अमन वर्मा, स्वराज जायसवाल, राकेश कुमार व गौरव राजपूत विजयी रहे। इस अवसर पर प्रवीण सिंह, सरोज रानी तिवारी, महेंद्र यादव, सुमन सिंह, विभा मिश्रा, रवि प्रकाश उपाध्याय सहित विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें