बलरामपुर के कंपोजिट विद्यालय हलौरा में प्रदर्शन करते अभिभावक।
जरवा (बलरामपुर)। कंपोजिट विद्यालय हलौरा में मध्याह्न भोजन न बनने के कारण नौनिहाल भूखे पेट पढ़ाई करने को मजबूर हैं। अभिभावकों ने सोमवार को विभागीय उदासीनता के खिलाफ प्रदर्शन किया। अभिभावक कमरूनिशा, सुमिरता, सुहेल अहमद, राम सुमिरन, अशोक कुमार, नानबाबू, चिनके, बैठोले और अब्दुल अहद आदि ने बताया कि विद्यालय में दैनिक श्रमिक व गरीबों के बच्चे पढ़ते हैं। मध्याह्न भोजन न बनने से बच्चे भूखे हैं।
इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक धीरेंद्र वर्मा ने बताया कि एमडीएम का खाता काफी दिनों से शून्य चल रहा है। जिस कारण हमने अपने पास से लगभग 60 हजार रुपये का मध्यान्ह भोजन बच्चों को करवाया। समय से पैसे न आने के कारण भोजन बनवाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भोजन न बनने की सूचना विभागीय अधिकारियों को दी गई है।