फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या : 14 कोसी परिक्रमा में जाने के लिए उमड़ी भीड़

Tue, 21 Nov 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। अयोध्या में मंगलवार को अक्षय नवमी पर परिक्रमा में शामिल होने के लिए निकले श्रद्धालुओं को बस के लिए काफी परेशान होना पड़ा। श्रद्धालुओं की भीड़ सोमवार सुबह से ही रोडवेज स्टेशन पर पहुंच गई थी। बस में सवार होने के लिए काफी धक्का-मुक्की करनी पड़ी।
विज्ञापन

अयोध्या में 21 नवंबर को अक्षय नवमी पर 14 कोसी परिक्रमा में लाखों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। जिले से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु परिक्रमा करने जाते हैं।
सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ बस के लिए रोडवेज स्टेशन पर पहुंची। बस आते ही श्रद्धालु सीट के लिए धक्का-मुक्की करते नजर आए। कुछ श्रद्धालु तो बस की खिड़की से घुस रहे थे।
विज्ञापन

बलरामपुर डिपो की वरिष्ठ इंचार्ज तरन्नुम ने बताया कि 30 बसों से करीब तीन हजार से अधिक लोग अयोध्या गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए देर रात तक बसों का संचालन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें