बलरामपुर। श्रीदत्तगंज क्षेत्र के ग्राम गालिबपुर में बृहस्पतिवार विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीएचसी अधीक्षक डॉ. आनंद प्रकाश त्रिपाठी ने लोगों को संचारी रोगों से बचाव व उपचार के बारे में बताया। संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक करते हुए साफ-सफाई पर ध्यान देने, शुद्ध पेयजल पीने व मच्छरों से बचाव पर विशेष बल दिया। कहा कि आशा और एएनएम की टीम घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक कर रहीं हैं। इसके तहत डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया व टायफाइड से संक्रमित मरीजों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर संक्रमित मरीजों का उपचार शुरू कराया जाएगा।