फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट कार्य के लिए विद्यार्थियों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नीति आयोग की तरफ से आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत आयोजित विभिन्न क्रियाकलापों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 17 विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। गांवों में सड़क, स्वच्छता, पेयजल व संसाधनों से लैस होने पर दो ग्राम पंचायतों को भी पुरस्कृत किया गया है।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में गुरुवार को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। सीडीओ संजीव कुमार मौर्य ने जिला स्तरीय कला एवं लेखन प्रतियोगिता में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर प्राची कनौजिया, संस्कृति श्रीवास्तव, नित्या खुल्लर, कनक महेश्वरी, शोभित कुमार गुप्ता, सुमित गुप्ता, मोहम्मद अलकामा नियाजी, अभय गुप्ता, फरहत फातिमा व फैजा खान को पुरस्कार दिया।
इसी तरह निबंध प्रतियोगिता में टॉपर रहे विशाल कोठारी, काव्या गुप्ता व सुमाला कव्यम को सम्मानित किया गया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर मोहम्मद कैफ, अंशिका पांडेय, आयुषी श्रीवास्तव व रिषभ पांडेय को भी इनाम देकर सम्मानित किया गया है। इस दौरान सीडीओ ने बेहतर संसाधनों व विकास कार्यों के लिए सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत फरेंदा व गोंदीपुर को क्रमश: 30 हजार व 20 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें