फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तीन बालिकाओं के अपहरण की कोशिश, दो को दबोचा

Fri, 08 Mar 2024 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। दो युवकों ने घर से पानी भरने निकली तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का प्रयास किया। घर से पानी भरने निकली तीनों बालिकाओं को आरोपी जबरन ई-रिक्शा में बैठाकर नेपाल सीमा की ओर भागे। इसी दौरान बालिकाओं के शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणों ने दोनों युवकों को दौड़ाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घेराबंदी कर रवा थाने के पास ई- रिक्शा के साथ दोनों युवकों को धर दबोचा। इसके बाद रिक्शा में बैठी मिली तीनों बालिकाओं को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

बीते बृहस्पतिवार की रात आठ बजे के करीब गांव क्षेत्र निवासी एक परिवार की छह, सात व आठ साल की तीन नाबालिग बालिकाएं घर में पानी रखने के लिए निकलीं थीं। वह पानी भर ही रहीं थीं कि नई बाजार पड़ाव निवासी दिलशाद व पुरानी बाजार निवासी नूर अहमद ई- रिक्शा से वहां पहुंचे व जबरन तीनों को ई- रिक्शा में धकेल कर बैठा लिया। इसके बाद वह तीनों बालिकाओं को लेकर नेपाल सीमा की ओर भागे। यह देखकर बच्चियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को देकर ई-रिक्शा का पीछा किया। नेपाल सीमा को जाने वाली जरवा रोड पर घेराबंदी के बाद पुलिस ने अपहरण का प्रयास करने के दोनों आरोपियों को धर दबोचा।
प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बालिकाओं के परिजन के तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ अपहरण व पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की पंजीकृत कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें