फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: एमपीपी इंटर कॉलेज में होगी अटल आवासीय स्कूल की प्रवेश परीक्षा

Tue, 06 Jun 2023 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा जिले 10 जून को एमपीपी इंटर कॉलेज में होगी। परीक्षा के लिए मंगलवार को बच्चों को ओएमआर शीट भरने का तरीका सिखाया गया। इस दौरान श्रम विकास कार्यालय में 50 बच्चों ने प्रवेश परीक्षा पर आधारित मॉडल पेपर भी हल किया।
विज्ञापन

श्रम विभाग की तरफ से श्रमिकों के बच्चों को निशुल्क आवासीय शिक्षा प्रदान करने के लिए गोंडा जिले के मनकापुर में अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण कराया गया है। इस विद्यालय में श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को मुफ्त आवासीय शिक्षा दी जाएगी। विद्यालय में 80 रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 10 जून को एमपीपी इंटर कॉलेज में सुबह 11 बजे प्रवेश परीक्षा होगी।
सहायक श्रमायुक्त कुलदीप सिंह ने बताया कि परीक्षा में शामिल होने के लिए बलरामपुर से 74 बच्चों ने आवेदन किया है। इन बच्चों को विकास भवन स्थित श्रम विभागके कार्यालय में बुलाकर प्रवेश परीक्षा के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें ओएमआर शीट भरने का तरीका बताया गया और उनसे मॉडल पेपर भी हल कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें