फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: एस्ट्रोटर्फ से निखरेगा हॉकी खिलाड़ियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में जल्द ही हॉकी खिलाड़ियों को एस्ट्रोटर्फ में खेलने का मौका मिलेगा। स्पोर्ट्स स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ तैयार करने के लिए खेल विभाग ने कवायद तेज कर दी है। स्टेडियम के दोनों छोर पर मैपिंग की जा रही है। सटीक जगह का चयन होते ही एस्ट्रोटर्फ लगाने का काम शुरू होगा। उप क्रीड़ा अधिकारी कमाल अहमद ने बताया कि स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड बनाया जाना है। अन्य जिलों के एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदानों की तर्ज पर यहां भी व्यवस्था की जाएगीए ताकि जिले के खिलाड़ी भी एस्ट्रोटर्फ पर अभ्यास करके अनुभव प्राप्त कर सकें। खेल निदेशालय की तरफ से एस्ट्रोटर्फ बिछाने के लिए प्रस्ताव मांगा गया है। स्टेडियम में मैपिंग करने के बाद प्रस्ताव भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें