फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: श्रीकृष्ण का जन्म होते ही चहुंओर गूंजी बधाई

Wed, 28 Aug 2024 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के भगवतीगंज में सजी श्रीकृष्ण की झांकी।-संवाद
विज्ञापन
धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी, कान्हा की वेशभूषा में सजाए गए बच्चे
विज्ञापन

रात 12 बजे घंटा घड़ियालों के साथ लगे जयकारे, श्रद्धालुओें को वितरित किया गया प्रसाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। दिन भर श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भजन-कीर्तन किया। रात के 12 बजते ही घंटा घड़ियालों के साथ बधाइयां बजनी शुरू हो गईं। श्रद्धालुओं ने पटाखे दागे और आरती की। महिलाओं ने शंख ध्वनि के बीच गोकुल में बजत है बधइया, नंद के घर जन्मे कन्हैया... आदि सोहर गीत गाए।
नगर के झारखंडी स्थित राधा-कृष्ण मंदिर व भगवतीगंज के राधाकृष्ण मंदिर में सहित विभिन्न इलाकों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने सुबह स्नान-ध्यान कर व्रत रखा। दिन भर भजन-कीर्तन करते हुए लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण जी की आराधना की और जगह-जगह झांकियां सजाईं। इसी क्रम में पहलवारा, सिविल लाइन, रोडवेज बस स्टेशन, टेढ़ी बाजार, नई बस्ती, भगवतीगंज सहित विभिन्न मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी सजाई गई थी। इसके अलावा मुहल्लों में घर-घर भगवान कृष्ण की सजीव झांकी सजाई गई थी। रात के 12:00 बजते ही घंटा, घड़ियाल, नगाड़े आदि बजने लगे। गीतों तथा सोहर से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

तुलसीपुर के देवीपाटन मंदिर में महंत मिथिलेश नाथ योगी के नेतृत्व में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। इसके अलावा विभिन्न इलाकों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजन अर्चन कर प्रसाद चढ़ाया।
उतरौला कोतवाली में सुमित भजन मंडली की तरफ से भजन-कीर्तन किया गया। इसके अलावा नगर सहित आस पास के क्षेत्रों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम रही। लोगों ने श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलकर समाजहित में कार्य करने की सीख ली। गैसड़ी, पचपेड़वा, गौरा चौराहा, हरैया सतघरवा, ललिया, श्रीदत्तगंज, महदेइया, पेहर बाजार, रेहरा बाजार, सादुल्लाहनगर व गैड़ास बुजुर्ग सहित सभी कोतवाली व थानों में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई।
विज्ञापन


मटका फोड़ में दिव्यांगों ने मनाई खुशी
नगर के कलेक्ट्रेट स्थित गिफ्टेबल्ड फाउंडेशन की तरफ से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मटका फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान दिव्यांग बच्चों के बीच चम्मच दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें रीना व संतोष ने बाजी मारी। कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों ने श्रीकृष्ण व राधा की वेषभूषा भी धारण की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें