ग्रामीणों को आवागमन मेें हो रही परेशानी, डीएम को भेजा पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। स्थानीय विकास खंड के हिंडुली खुर्द गांव जाने वाले मार्ग पर बनी पुलिया का एप्रोच जल निगम की लापरवाही से कट गया है। पुलिया कट जाने से ग्रामीणों को आवागमन मेें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने डीएम को पत्र भेजकर पुलिया का एप्रोच बनवाए जाने की मांग की है।
ग्रामवासी बुद्धि सागर शुक्ल, राजू शुक्ल, गोमती प्रसाद, सालिक राम, मिश्रीलाल, जनक राम, कर्ताराम, राममूर्ति, श्रीराम, राजेश कुमार व शब्बीर आदि ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत जलापूर्ति के लिए जल निगम द्वारा पुलिया के अंदर खोदाई करके पाइप लाइन बिछाई गई है। पाइप लाइन बिछाने के बाद से उसकी मरम्मत नहीं कराई गई। बीते दिनों हुई बारिश के कारण पुलिया का एप्रोच कट गया है। एप्रोच कटने से हम लोगों को आवागमन करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रह है। इन लोगों ने डीएम को पत्र भेजकर पुलिया के एप्रोच की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।