फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सीएम ग्राम पंचायत प्राेत्साहन पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। विकास के पैमाने पर खरी उतरने वाली ग्राम पंचायतों को प्रदेश सरकार इनाम देगी। मुख्यमंत्री ग्राम पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। 10 अक्तूबर तक आवेदन किए जा सकते हैं। अव्वल आने वाली पांच पंचायतों को योजना के जरिए धनराशि दी जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत ग्राम पंचायतों का चयन किया जाना है। ग्राम पंचायतों को हमारी पंचायत पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। नौ बिंदुओं पर पंचायतों को अंक दिए जाएंगे। अंकों के जोड़ के आधार पर पंचायतों की मेरिट बनेगी और सबसे ज्यादा अंक पाने वाले गांव को पुरस्कार स्वरूप अतिरिक्त धनराशि दी जाएगी।

समिति करेगी सत्यापन
जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया उपाध्याय ने बताया कि आवेदन 10 अक्तूबर तक मांगे गए हैं। जो ग्राम पंचायतें आवेदन करेंगी, उनका सत्यापन जिला स्तरीय समिति करेगी। इसके बाद सूची मुख्यालय भेजी जाएगी। वहां से ग्राम पंचायतों का चयन किया जाएगा। बताया कि दो बार लगातार या कभी भी दो बार पुरस्कार पाने वाली ग्राम पंचायतों का चयन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बिंदुओं पर होगी अंकों की ग्रेडिंग
गरीबी मुक्त गांव - 10 अंक
स्वस्थ गांव - 10 अंक
बाल मैत्री गांव - 10 अंक
पर्याप्त जलयुक्त गांव - 10 अंक
स्वच्छ एवं हरित गांव - 10 अंक
आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे वाला गांव - 10 अंक
सामाजिक रूप से सुरक्षित गांव - 10 अंक
सुशासन वाला गांव - 10 अंक
महिला हितैषी गांव - 10 अंक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें