फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बच्चों के बौद्धिक विकास के गुर सीखेंगी आंगनबाड़ी

Sat, 25 Nov 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए सभी खंड शिक्षा क्षेत्रों से दो-दो संकुल शिक्षक व बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग से सुपरवाइजर को प्रशिक्षण दिया गया है। शनिवार को प्रशिक्षण की समाप्ति पर संदर्भदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ बीएसए कल्पना देवी ने किया। जिला समन्वयक प्रशिक्षण मोहित देव ने बताया कि प्राथमिक विद्यालयों के आस-पास संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यरत कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने के लिए ब्लॉक स्तरीय संदर्भदाताओं को प्रशिक्षण दिया गया है। इनमें सभी 10 शिक्षा क्षेत्रों से 2-2 संकुल शिक्षक व बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग सुपरवाइजर शामिल हुए। प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें